छत्तीसगढ़

CG : IGKV के शिवम छात्रावास में प्लास्टर गिरने से मचा भगदड़, छात्र घायल …

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवम छात्रावास के एक कमरे का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के बाद पूरे हॉस्टल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और छात्रों में डर का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात छात्र अपने-अपने कमरों में मौजूद थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। जिस कमरे में यह घटना हुई, वहां मौजूद एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगने से खून निकल आया। घटना के तुरंत बाद अन्य छात्रों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्लास्टर गिरने के बाद पूरा कमरा मलबे और धूल से भर गया, जिससे वहां रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई छात्रों का व्यक्तिगत सामान भी इस हादसे में खराब होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे हॉस्टल में दहशत का माहौल है और छात्रों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल बिल्डिंग की हालत लंबे समय से जर्जर है और इस संबंध में पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

छात्रों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया है और मरम्मत कार्य की मांग की है। घटना के बाद छात्रों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और निरीक्षण किया जाता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। वहीं हॉस्टल परिसर में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

10 seconds ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

5 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

19 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

29 minutes ago
नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार,…

29 minutes ago
CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…

34 minutes ago