CG : SDM को मिला खुद का फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर, FIR दर्ज …

बालोद। जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में बोर खनन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है. गुंडरदेही एसडीएम के नाम से एक फर्जी लेटर तैयार किया गया, जिसमें शासकीय कार्यालय की फर्जी सील, हस्ताक्षर और आवक-जावक क्रमांक तक अंकित किया गया था, ताकि दस्तावेज असली प्रतीत हो. फर्जी दस्तवेज सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोड़ेला निवाली जनक लाल साहू ने यह फर्जी लेटर तैयार किया है. मामला सामने आने के बाद एसडीएम गुंडरदेही द्वारा जनक लाल साहू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। ज्ञात हो कि शासन द्वारा बिना अनुमति किसी भी तरह के बोर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बहुत आवश्यक होने पर एसडीएम कार्यालय से अनुमति प्राप्त की जा सकती है, लेकिन इसके पूर्व विभाग द्वारा जांच कर ली जाती है कि सचमुच में बोर की आवश्यकता है या नहीं अर्थात बहुत कठिनता से यह अनुमति पत्र जारी होता है। जनक लाल साहू ने पांच अप्रैल की तारीख में यह अनुमति पत्र देकर बोर खनन कराया है। एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने बताया कि फर्जी पत्र के सन्दर्भ में जानकारी मिली है. थाने में मामला दर्ज करवाने निर्देश दिया गया है, जो पत्र जारी किया गया है फर्जी है. न सील हमारे कार्यालय का है और न ही लेटर.

kgnews

Recent Posts

पेड़ काटने पर सख्ती! HC में पेश हुई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026, एक पेड़ के बदले लगाने होंगे 20 पौधे

पेड़ काटने पर सख्ती! HC में पेश हुई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026, एक पेड़ के बदले लगाने होंगे 20 पौधे

ग्वालियर मध्यप्रदेश सरकार ने विकास परियोजनाओं के दौरान पेड़ों की कटाई को कम करने के…

16 minutes ago
CG : नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

CG : नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी दर्ज’ जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों…

34 minutes ago
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की कार से टकराई बाइक, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की कार से टकराई बाइक, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल…

39 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : बीजापुर में भव्य जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को, विधायक लता उसेंडी होंगी मुख्य अतिथि

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : बीजापुर में भव्य जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को, विधायक लता उसेंडी होंगी मुख्य अतिथि

स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर हजारों नागरिक एक साथ करेंगे योगाभ्यास  रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय…

40 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय MP दौरा कल से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय MP दौरा कल से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

भोपाल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक…

45 minutes ago
विकसित छत्तीसगढ़ को मिला वैश्विक सहयोग, राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ की उच्चस्तरीय बैठक में बनी रणनीति

विकसित छत्तीसगढ़ को मिला वैश्विक सहयोग, राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ की उच्चस्तरीय बैठक में बनी रणनीति

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक  विकसित छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अंजोर को…

51 minutes ago