मोहला : जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के तहत सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन

– “नवा तरिया-आय का जरिया” अभियान के तहत 10 तालाब निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

– भर्रीटोला में डिजिटल सुविधा केंद्र भवन का लोकार्पण

          मोहला । छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आज पूरे प्रदेश में स्वीकृत सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर जिले से किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
         कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मांडवी, जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी, जिला पंचायत सदस्य लखन सिंह कलामें, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा, जनप्रतिनिधि मदन साहू, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित रहे।
         योजना के अंतर्गत जिले में कुल 3 सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 9.90 किलोमीटर तथा कुल स्वीकृत राशि 1151.66 लाख रुपए है। इनमें मोहला विकासखंड के अंतर्गत घावडेटोला से झरन तक 3.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 453.53 लाख रुपये तथा वासडी रोड से गोटाटोला तक 3.00 किमी सड़क के लिए 312.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मानपुर विकासखंड में टाटेकसा से पिटेमेटा तक 3.10 किमी सड़क निर्माण के लिए 385.85 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
          कार्यक्रम के दौरान जिले में “नवा तरिया-आय का जरिया” अभियान के तहत 10 तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इसके साथ ही भर्रीटोला में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
           जिला पंचायत उपाध्यक्ष  भोजेश शाह मांडवी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आवागमन सुगम होने से ग्रामीणों को ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय तक आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।
            सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले में स्वीकृत सड़कों, “नवा तरिया-आय का जरिया” अभियान एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से जहां एक ओर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्वीकृत सड़कों एवं तालाब निर्माण कार्यों के स्वीकृति पत्र उपस्थित सरपंचों को जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किए गए।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago