CG : 15 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कैश और दर्जनों मोबाइल जब्त …

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी जुआ के फड़ को संचालित करने वाले का पार्टनर है। इन सभी के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपये नकद मिले। इसके अलावा 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से संचालित हो रहा था जुआं बताया जा रहा है कि यह जुएं का फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें कुछ पहुंचवालों का संरक्षण भी था। पुलिस ने सूचना मिलते ही रेड मारने की कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) निवासी सेक्टर 7 भिलाई, हिमांचल दास (56) निवासी आदर्श नगर दुर्ग, शैलेन्द्र यादव (30) निवासी गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) निवासी रूआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) निवासी कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) निवासी अहिवारा, किशन साहू (46) निवासी बजरंग नगर रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा सोनू कुमार साव (21) निवासी राम नगर सुपेला, जशवंत साहू (26) निवासी खोरपा अभनपुर, लक्की साहू (28) निवासी बेदरी थाना राखी, जुलेश लाल (44) निवासी शंकर नगर दुर्ग, हीरा सिंह (30) निवासी सुपेला, मोहम्मद अरशद अंसारी (27) निवासी कैंप 2 छावनी और दिनेश साव (41) निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला को भी गिरफ्तार किया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : पीएम अजय योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 minutes ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

18 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

20 minutes ago