CG : दूसरे राज्य में कार्यरत वोटरों के लिए रेलवे चला रही स्पेशल ट्रेन …

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल की चुनावी रण का असर अब पटरियों पर भी दिखने लगा है। देशभर में रोजी-रोटी के लिए फैले बंगाल के वोटरों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी अब स्पेशल सिग्नल दे दिया है। ये स्पेशल सिग्नल स्पेशल ट्रेनों का है। बिलासपुर रूट से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ मतदान से दो- चार दिन पहले चलाई जाएंगी। खास बात ये है कि जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से ट्रेनों की लेटलतिफी के लिए बदनाम था, बीते एक सप्ताह से अचानक ट्रेनें राइट टाइम हो गई हैं।

गौरतलब है कि, असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। रेल प्रशासन की इस सक्रियता को सीधे तौर पर 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे ने उन शहरों को फोकस किया है, जहां बंगाल असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्यम वर्गीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। इसमें पुणे- एलटीटी-वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात में रहने वाले वोटर समय पर पहुंच सके। दुर्ग- गोंदिया- इतवारी बिलासपुर जोन की ये तीन प्रमुख ट्रेनें स्थानीय स्तर पर बंगाल जाने वाले यात्रियों मददगार बनेंगी।

इसी तरह पटना- रक्सौल कॉरिडोर में स्पेशल ट्रेनों के जरिए मालदा- दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे संवेदनशील चुनावी क्षेत्र के वोटरों को टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं चुनावी सीजन के कारण गोंदिया में वॉशेबल एप्रॉन के काम के लिए 24 अप्रैल तक रद्द शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस को रिशेड्यूल करते हुए चुनाव से पहले नया आदेश जारी कर फिर से बहाल कर दिया गया है। (Chhattisgarh Train Time Table) शालीमार- इतवारी के बीच भी नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी गई है।

kgnews

Recent Posts

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…

23 minutes ago
CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…

27 minutes ago
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…

33 minutes ago
CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…

35 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…

54 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

1 hour ago