CG : बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित…

उत्तर बस्तर कांकेर । बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) द्वारा जिले में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हांकित वंचित हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने कहा कि एनसीएईआर के सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों ने उन क्षेत्रों और परिवारों को स्पष्ट किया है, जो अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से दूर थे। ’बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत अब इन पात्र व्यक्तियों तक प्रशासन स्वयं पहुँचेगा और योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान जिले में संचालित 31 प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की गई।

सीईओ मंडावी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने क्लस्टर लेवल पर विशेष नोडल टीमें तैयार की हैं। क्लस्टर स्तर पर गठित नोडल टीमें सर्वेक्षण डेटा का उपयोग कर सीधे उन घरों तक पहुंचेगी जो योजना की पात्रता रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और ’डेटा-आधारित लक्ष्य’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँच सके।

बैठक में अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर  अरुण वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत स्टेला खलखो, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला प्रमुख व क्लस्टर लेवल नोडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

4 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

5 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

5 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

5 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago