CG : सरकारी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बनाया हर्बल सैनिटाइजर …
बलौदाबाजार। शासकीय दाउ कल्याण सिंह महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के MSc 4th semester के विद्यार्थियों ने एक प्रभावी herbal hand sanitizer तैयार किया है। इस सैनेटाइजर के निर्माण में प्राकृतिक तत्वों जैसे नीम, तुलसी, एलोवेरा एवं नींबू का उपयोग किया गया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ जीवाणुरोधी (antibacterial) गुण रखते हैं। इस परियोजना का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध रासायनिक सैनेटाइजर के विकल्प के रूप में एक सस्ता, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद विकसित करना है। प्रयोगशाला परीक्षणों में पाया गया कि यह सैनेटाइजर हाथों को साफ रखने में प्रभावी है तथा बार-बार उपयोग करने पर त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता। डॉ. ज्योति दीवान के दिशा निर्देश एवं विभागाध्यक्ष गणेश राम कुर्रे, डॉ. आकांक्षा एक्का व रुपेश देवांगन सहायक प्राध्यापक के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एके उपाध्याय ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया। एमएससी रसायन के सभी छात्र-छात्राओं मधु, शालिनी, शोभना, तेजस्वी, तेजस्विनी, पूजा, प्रीति वर्मा,निधि, नेहा, तरूण, धनेश्वर, शांति, सुमनलता, सोनम, जागृति,चंद्रानी,दीप्ति ,निकिता,देवेश, विनिका, तैय्यब सभी ने प्राचार्य को अपने हर्बल सैनिटाइजर की संपूर्ण जानकारी दी एवं विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सभी मिलकर नए पदार्थों का निर्माण करने की कोशिश करेंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…