CG : जिले में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाइल कैंप शिविर का आयोजन 30 अप्रैल तक

सुभाष चंद्र बोस वार्ड बागबाहरा एवं बानीगिरोला सरायपाली में शिविर 21 अप्रैल को

महासमुंद , छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 16 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विकासखंडवार विभिन्न नगरीय निकायों, वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।

    श्रम पदाधिकारी डी. एन. पात्र ने बताया कि इसी क्रम में इस सप्ताह आज विकासखंड पिथौरा के ग्राम अमलीडीह तथा विकासखंड बसना के ग्राम गौरटेक में शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह 21 अप्रैल को नगर पालिका बागबाहरा के सुभाषचंद्र बोस वार्ड और विकासखंड सरायपाली के ग्राम बानीगिरोला में शिविर लगाए जाएंगे। 22 अप्रैल को विकासखंड महासमुंद के ग्राम धनसूली तथा विकासखंड पिथौरा के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में, 23 अप्रैल को विकासखंड बसना के ग्राम कुरचुंडी और नगर पालिका बागबाहरा के राजीव गांधी वार्ड में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 24 अप्रैल को विकासखंड सरायपाली के ग्राम लांती में मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इन शिविरों में श्रमिकों को पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके लिए पंजीयन नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल लाना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना आवश्यक है।
श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

23 minutes ago
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रारंभ

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन…

25 minutes ago
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक

शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक स्‍थान रिक्‍त होने पर…

43 minutes ago
CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

CG : कुख्यात गैंगस्टर 13 साल CG में छिपा रहा, खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, क्या था पुराना आपराधिक मामला …

अंबिकापुर: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम (60) पिछले 13 साल से अपने…

44 minutes ago
CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

CG : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि …

रायपुर। पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को 8…

50 minutes ago
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा

ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- डीजीपी मकवाणा नवचयनित राज्य…

53 minutes ago