CG : जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम …

बेमेतरा । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट्ठा वार्ड क्रमांक 17 निवासी दिव्यांग युवक कुमार गिरी गोस्वामी के जीवन में खुशियों की नई राह खुल गई।

लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रहे कुमार गिरी रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। आत्मनिर्भर बनने की इच्छा लिए वे जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे और कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया।

कलेक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संवेदनशील निर्णय लिया और मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। जैसे ही ट्राई साइकिल उन्हें सौंपी गई, उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। भावुक होकर उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने कार्य स्वयं कर सकेंगे और स्वतंत्र जीवन जी पाएंगे। यह पहल न केवल एक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लेकर आई, बल्कि यह भी दर्शाती है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

इसी जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन शामिल थे। कलेक्टर द्वारा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए गए।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

5 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

5 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

6 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

6 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

6 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

6 hours ago