CG : जनगणना 2027 : जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया ऑनलाइन पंजीयन …

बेमेतरा । भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को पहली बार ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है, जिससे जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, सरल और तेज हो सके।

कलेक्टर एवं एसएसपी द्वारा स्व-गणना का ऑनलाइन पंजीयन

स्व-गणना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरा गया। इसी क्रम में एसएसपी रामकृष्ण साहू द्वारा भी स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण की गई। दोनों अधिकारियों की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा एवं प्रक्रिया

नागरिकों के लिए जनगणना संबंधी जानकारी भरने हेतु विशेष पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म भरा जा सकता है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक को दिखाना आवश्यक होगा। यदि कोई नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो प्रगणक 1 से 30 मई 2026 के बीच घर-घर जाकर जानकारी संकलित करेंगे।

जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना किसी झिझक के सही एवं सटीक जानकारी प्रदान करें।

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य

जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान-प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे। स्व-गणना में भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। पर्यवेक्षकों एवं चार्ज अधिकारियों द्वारा बहुस्तरीय जांच एवं पुनः सत्यापन किया जाएगा।

डिजिटल प्रणाली से सटीक जनगणना का लक्ष्य

इस पूरी प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर सटीक एवं विश्वसनीय डेटा संग्रह सुनिश्चित किया जा रहा है। मोबाइल एप आधारित एंट्री और फील्ड सत्यापन के माध्यम से त्रुटिरहित जनगणना का लक्ष्य रखा गया है।

नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी प्रदान कर देश की विकास योजनाओं को मजबूत आधार देने में सहयोग करें।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

16 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

23 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

57 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago