CG : बलौदाबाजार में बेटे ने की मां की हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर …

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है. जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

29 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

32 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

53 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

56 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

60 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

1 hour ago