CG : गाज गिरने से 9 मवेशियों की मौत …

CG : गाज गिरने से 9 मवेशियों की मौत …

बीजापुर। भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी गांव में कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने 9 मवेशियों की जान ले ली। बारिश से बचने के लिए मवेशी महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई। मौके पर ही गाय-बैलों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान लच्छू माड़वी को हुआ, जिनके 5 मवेशी मरे। दसूराम ओयम और विक्रम जायसवाल के 2-2 पशु भी काल के गाल में समा गए। ग्रामीण परिवारों के लिए पशुधन ही सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है। इस हादसे से तीन परिवारों की आर्थिक कमर टूट गई है। राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा शुरू किया है। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने खराब मौसम में पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की है।

कोसारटेडा जलाशय में पर्यटकों की भीड़ तो पहुंच रही है, लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। इसके बावजूद प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे लोग नाराज हैं। पर्यटकों का कहना है कि यहां केवल पानी देखने के अलावा कुछ नहीं है। जलाशय में मनोरंजन के लिए आने वाले पर्यटकों के बैठने, घूमने, मनोरंजन या गतिविधियों की व्यवस्था नहीं है। नौकायन जैसी सुविधा होती तो लोग समय बिता सकते थे। लोग मायूस होकर कुछ ही देर में लौट जा रहे हैं। जलाशय किनारे पुराने पार्क को हटाकर नया निर्माण किया जा रहा है। उसी क्षेत्र में रिसॉर्ट निर्माण भी जारी है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्थानीय लोग पहले मूलभूत सुविधाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुविधा मिले तो शुल्क भी उचित लगेगा। फिलहाल, पर्यटन स्थल पर व्यवस्था से ज्यादा अव्यवस्था नजर आ रही है।

See also  राजनांदगांव : नीम, पीपल, तुलसी व छायादार पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *