CG : थाने में फरियादी की हो रही पिटाई …

रायपुर। एक आदमी को अपनी फाईल ढूंढवाने के लिये याद्दास्त मजबूत करने सरकारी कर्मचारी को बादाम देने को मजबूर होना पड़ रहा है। थाने में फरियादी रिपोर्ट करने जाता है, थानेदार और थाने के कर्मियों के द्वारा मांगे जाने पैसे को नही देता है तो बेदम पिटाई की जाती है, रतनपुर में यही हुआ है एक फरियादी थाने में रिपोर्ट लिखाने गया था तो उससे पैसा मांगा गया नही देने पर बेदम पिटाई की गयी यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लोगों का काम नही हो रहा, आम आदमी को छोटे-छोटे कामों के लिये चक्कर काटना पड़ रहा। प्रदेश सरकार राज्य में भूपेश सरकार के समय से लागू सिटिजन चार्टर का पालन नही करवा रही है। दफ्तरों में आम नागरिक प्रताड़ित किये जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन का दंभ भरने वाली साय सरकार के राज में आम आदमी छोटे-छोटे काम के लिये सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटने को मजबूर है। पटवारी कार्यालय से लेकर तहसील दफ्तरों में लोगो के नामांतरण, फौत, त्रुटि सुधार के लाखो आवेदन लंबित है, लोगों के काम नहीं हो रहे, आम आदमी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि लाखों लोगों को सरकार के पास सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे रोजमर्रा के कामो के लिये आवेदन देने सरकार के सुशासन तिहार का इंतजार करना पड़ता है। साय सरकार लोगो के मूलभूत काम को भी नहीं कर पा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में सरकारी दफ्तरों अराजकता हावी है तथा सत्ता में बैठे हुये लोगों के दबाव के कारण प्रदेश में काम करने की संस्कृति समाप्त हो गयी है। राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने अनेको बार प्रशासनिक अराजकता को उजागर किया है। भाजपा के ही नेता विधानसभा के अंदर दर्जनों बार प्रदेश की लचर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था भी बदहाल हो गयी है। लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से आम आदमी में दहशत का माहौल है। प्रदेश में आम आदमी सरकार के खिलाफ बगावत करने को मजबूर है। बलौदाबाजार, कवर्धा, बलरामपुर, सूरजपुर, में जनता के दुर्भाग्यजनक हिंसक प्रदर्शन सरकार के खिलाफ हुये यह बताता है कि राज्य में सरकार नाम की चीज नही है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

10 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

10 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago