CG : मरीजों के लिए राहत की खबर, जांच से लेकर ऑपरेशन सब फ्री में …
रायगढ़। जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न विकृतियों के उपचार और मरीजों को सामान्य जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से जिला अस्पताल रायगढ़ में निःशुल्क विकृति सुधार शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का संचालन डॉ. अविनाश चंद्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के नेतृत्व में किया जाएगा। शिविर के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में फिजियोथेरेपिस्ट की टीम द्वारा कुष्ठ रोग से प्रभावित विकृति वाले मरीजों की जांच की जाएगी।
जांच उपरांत पात्र पाए गए मरीजों का चयन कर 28 से 30 अप्रैल के बीच शासकीय जिला अस्पताल रायगढ़ में उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। यह शल्य चिकित्सा आर.एल.टी.आर.आई. लालपुर रायपुर संस्थान के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कृष्णमूर्ति काम्बले एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा कैंप मोड में संपादित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी ऐसे मरीजों से अपील की है, जो कुष्ठ रोग के कारण किसी प्रकार की शारीरिक विकृति से ग्रसित हैं, वे 27 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपनी जांच अवश्य कराएं। पात्र पाए जाने पर उन्हें भर्ती कर पूरी तरह निःशुल्क शल्य चिकित्सा सहित आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…