CG : रायपुर के आवासीय अपार्टमेंट में लगी आग …
रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घटना करीब डेढ़ बजे की है। दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले के फ्लैट में एसी फट गया, और फिर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैलने लगा। आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भागने लगे। फायर ब्रिगेड , और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, और करीब घंटे भर घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…