CG : युवा फेस्ट-2026: पहले दिन छाया तकनीक, संस्कृति और संगीत का रंग, युवाओं ने दिखाया जोश और हुनर

धमतरी, जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं आज दूसरे दिन कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं ऊर्जावान रूप में सम्पन्न होगा । महाविद्यालय परिसर सांस्कृतिक गतिविधियों, नवाचारों और युवा प्रतिभाओं से सराबोर नजर आया।


  पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग एवं ब्ंदअं वर्कशॉप में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया क्रिएटर और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सीखीं। विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक गुर साझा किए गए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार एवं नवाचार के नए आयाम समझने का अवसर मिला।


  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संध्या” रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। धमतरी की उभरती लोककला गायिका आरू साहू ने करमा, सुवा, ददरिया और पंडवानी जैसे पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त आवाज और प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही रॉक बैंड धमतरी, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” राजिम तथा “आवाज क्रांति बैंड” ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं और संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


  इस अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आज के दौर में तकनीक और रचनात्मकता का समन्वय अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन  की  सराहना की ।
    कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें सीखने, नवाचार करने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सशक्त अवसर भी प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

52 minutes ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

1 hour ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

2 hours ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

2 hours ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

2 hours ago
CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…

2 hours ago