CG : आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपए की मिली प्रोत्साहन राशि

कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

महासमुंद , माननीय राज्यपाल रमेन डेका द्वारा महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि को प्रोत्साहित करने हेतु स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने कक्ष में छात्राओं को उक्त राशि का चेक वितरण करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बसना विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूलों के छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के कक्षा 10वीं की छात्रा रेणु पटेल ने 95.67 प्रतिशत अंक अर्जित किया, वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा पायल साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी तरह फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी की कक्षा 10वीं की छात्रा लिशा साहू ने 96.17 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी नायक ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा के कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पटेल ने 95.50 प्रतिशत तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनईदादर के कक्षा 12 वीं की छात्रा अस्मिता भोई ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किया।

kgnews

Recent Posts

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…

31 minutes ago
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला और ‘जटायु मोक्ष’ ने जीता दिल

रायपुर.  सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…

40 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशन बढ़ोतरी, एरियर और अतिरिक्त इंक्रीमेंट की मांग खारिज

जबलपुर  हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…

41 minutes ago
हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

हज 2026: छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्री सकुशल स्वदेश लौटे, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…

52 minutes ago
45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

45 की उम्र में IAS अवनीश शरण की फिटनेस जर्नी बनी मिसाल, खुद शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन

रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…

1 hour ago
उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन में कांग्रेस नेता पर किसान को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, मामला गरमाया

उज्जैन  उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…

2 hours ago