Home » राजनांदगांव : विस्तार : गोपाल बने युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष…

राजनांदगांव : विस्तार : गोपाल बने युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष…

27/04/2026

राजनांदगांव | भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने प्रदेश और जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर गोपाल साहू को ग्रामीण मंडल राजनांदगांव (पूर्व) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही शत्रुहन मानिकपुरी और छबि यदु को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर गोपाल साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह और जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरते हुए युवाओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a comment