छत्तीसगढ़

CG : अधिकारी और लिपिक खा गए दिव्यांगों के हिस्से की राशि, जांच की मांग …

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री निवास में लगने वाले जनदर्शन में जांजगीर और सक्ती जिले में पदस्थ प्रभारी सहायक संचालक और लिपिक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दिव्यांगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि सक्ती जिले के लिए बनाए गए प्रभारी सहायक संचालक और जांजगीर कार्यालय में पदस्थ लिपिक द्वारा ना केवल फर्जी बिलिंग कर भुगतान प्राप्त किया जा रहा है, बल्कि उनके द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं में भी पलीता लगाया जा रहा है.

ज्ञापन में बताया जा रहा है कि दिव्यांगों की योजना निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में 10 से 20 हजार रुपए लिए बिना राशि प्रदान नहीं की जाती. इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 3 हजार, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना में 3 से 5 हजार, दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण, ट्रायसायकल आदि में 3 से 5 हजार रुपए तक राशि की मांग की जाती है, तब जाकर योजना का लाभमिलता है. साथ ही प्रभारी सहायक संचालक पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वे सप्ताह में एक-दो दिन ही सक्ती पहुंचते हैं और ज्यादातर समय जांजगीर कार्यालय में ही रहते हैं और वहीं से कामकाज का संचालन करते हैं. दिव्यांगों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रभारी सहायक संचालक और लिपिक पर कार्रवाई करते हुए अन्य जिला स्थानांतरण की मांग की गई है. ज्ञापन पर मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई करते हुए कलेक्टर से जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है.

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

5 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

6 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

6 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

6 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

7 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

7 hours ago