छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफर …

अम्बिकापुर । प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से ग्रामीणों की आवागमन संबंधी बरसों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है, जिससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि दैनिक यात्रियों के लिए राहें भी सुगम हुई हैं।

लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम सिधमा के निवासी अरुण कुमार बताते हैं कि पहले उनके गाँव में बस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। काम के सिलसिले में प्रतिदिन अंबिकापुर आने-जाने के लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। अरुण बताते हैं, “पहले बस नहीं चलती थी, तो उन्हें 4-5 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता था, तब जाकर कहीं बस मिलती थी। इससे काफी थकान होती थी और समय भी बहुत बर्बाद होता था।

घर के पास मिली परिवहन की सुविधा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत ग्राम सिधमा तक बस सेवा का परिचालन प्रारंभ होने से अब अरुण जैसे सैकड़ों ग्रामीणों को उनके गाँव से ही सीधे परिवहन की सुविधा मिल रही है। अब उन्हें पैदल चलने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई है। अरुण ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें काम पर आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती और वे सुरक्षित एवं समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच पा रहे हैं।

योजना के लिए जताया शासन का आभार

ग्रामीण अंचलों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। अरुण ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने से हमारे पूरे गाँव को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण रूटों पर बसों का सुचारू संचालन किया जा रहा है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए ग्रामीणों को शहर तक पहुँचने की सुविधा उपलब्ध हो।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 hour ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

1 hour ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

1 hour ago