नारायणपुर : वर्मी खाद बनाकर जय श्रीराम स्व-सहायता समूह के महिलाओं ने कमाएं 84 हजार रूपये से अधिक

नारायणपुर, 31 जुलाई 2023

जिले के ग्राम पंचायत एड़का के गौठान में गोधन न्याय योजना में जय श्रीराम स्व-सहायता समूह को जोड़ा गया है। समूह में 10 महिला सदस्य हैं, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती सुुकमती नाग व सचिव श्रीमती शारदा पाण्डे ने बताया कि एड़का गौठान में समूह के द्वारा गोबर खरीदी कर वर्मी खाद बनाया जा रहा है। खाद को उचित मूल्य के दुकान के माध्यम से बेचा जा रहा है, जिससे अब तक समूह के खाते में लगभग 84 हजार 753 रूपये प्राप्त हुआ है। प्रत्येक सदस्य को लगभग 8 हजार 475 रूपये की आमदनी हुई है। उन्होने बताया कि इस योजना से जुड़ने से पहले हम लोग मनरेगा, कुली, मजदूरी, खेती बाड़ी का काम किया करते थे। लेकिन जब से हम छत्तीसगढ़ सरकार के गोधन न्याय योजना के माध्यम से गौठान में जुड़कर काम करने लगे हैं, जिससे हमें अतिरिक्त आय का साधन मिल रहा है। हमारे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगी है। गौठान में कुछ घण्टे ही काम करना पड़ता है और उसके बदले में हमें लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि हम बहूत खुश है, सरकार के इस योजना के लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते है।

See also  राजनांदगांव : सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *