कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या के बाद गांधीसागर बना दूसरा घर, अब नौरादेही के जंगल में तैयार 8 बाड़े, जल्द शिफ्ट होंगे चीते

श्योपुर 
श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीतों को अब नौरादेही अभयारण्य में भी बसाने की तैयारी है। फिलहाल वहां बाड़ा निर्माण चल रहा है। दो माह में काम पूरा होने की संभावना है। यही वजह है कि जुलाई में चार चीते शिफ्ट किए जा सकते हैं। दूसरी ओर प्रदेश में चीतों का दूसरा घर गांधीसागर अभयारण्य (मंदसौर) में भी दो और चीते भेजने का प्लान है। शिफ्टिंग जून में संभव है। गांधीसागर में शिफ्ट चीतों को सड़क मार्ग से ले जाया गया था।

बोत्सवाना और भारतीय चीतों में से जाएंगे
कूनो में कुल 54 चीते हैं। इनमें 37 भारतीय हैं। बताया जा रहा है कि जिन चीतों को शिफ्ट किया जाना है, उनमें बोत्सवाना के नौ में से 4 और 2 भारतीय चीते होंगे। इनमें आशा के दोनों शावक केएपी-2 और केएपी-3 हो सकते हैं। ये वर्तमान में राजस्थान की सीमा में घूम रहे हैं।

440 हेक्टेयर में आठ बाड़े तैयार
सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में चीतों के लिए मुहली, सिंगपुर और झापन रेंज के लगभग 440 हेक्टेयर में आठ विशेष बाड़े बनाए जा रहे हैं। 8-10 फीट ऊंची फेंसिंग की जा रही है, जिसमें सोलर इलेिट्रक फेंसिंग का उपयोग किया जा रहा है। चीतों को पहले चार अलग-अलग छोटे बाड़ों में क्वारंटीन रखा जाएगा, उसके बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।

गांधीसागर में 64 वर्ग किमी का बाड़ा
गांधीसागर अभयारण्य में 64 वर्ग किमी (लगभग 6400 हेक्टेयर) का बाड़ा है। तीन चीते 2025 में शिफ्ट किए गए थे।

कब जाएंगे कितने जाएंगे यह तय होना बाकी

कितने चीते कब जाएंगे ये तय होना बाकी है। नौरादेही में बाड़ा निर्माण चल रहा है।

-उत्तम कुमार शर्मा, डायरेक्टर, चीता प्रोजेक्ट, कूनो नेशनल पार्क

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Cheetah

Recent Posts

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

16 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

20 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

20 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

24 minutes ago
CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…

27 minutes ago
CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…

30 minutes ago