CG : पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू …

बलौदाबाजार। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों’ (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रतिभाओं को नामांकन के लिये चिंहांकित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।

पद्म पुरस्कार के लिये व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने वाले नामांकन ऑनलाईन के माध्यम से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टलhttps://awards.gov.in/पर ही स्वीकार किए जाएंगे।जिला कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित योग्य पात्र व्यक्तियों के स्पष्ट नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार के संलग्न पत्र में दिए गये निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई, 2026 तक संलग्न प्रपत्र में अनुशंसा सहित सामान्य प्रशासन विभाग को प्रेषित करना है।

See also  राजनांदगांव : ग्रामीण समुदाय में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक प्रभाव दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *