राजनांदगांव , मां गायत्री शक्तिपीठ में अध्यात्म और आरोग्य का संगम देखने को मिल रहा है। धर्म, अध्यात्म के अलावा पिछले चैत्र माह की राम नवमी से संचालित निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा सेवा का बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लाभ उठाया जा रहा हैं। शाम साढ़े 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक सुजोक पद्धति व एक्युप्रेशर के माध्यम से मरीजों की रोग निदान सेवाएं की जा रही है। नि:शुल्क चिकित्सा सेवा से अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्यगत आराम मिल मिल रहा है।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व प्रबंध ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन ने बताया परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा के स्वस्थ शरीर स्वच्छ मन के संकल्प को साकार कर रहें है। शक्तिपीठ में निशुल्क चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया उक्त कि निशुल्क चिकित्सा सेवा से अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिला है। उन्हें आराम मिला है। इस पद्धति से इलाज कराने रोज बड़ी संख्या में मरीज यहां पर पहुंच रहें है।
रोज शाम 4 बजे से मरीजों को दे रहे सेवा होम्योपैथी डॉ. विजय लक्ष्मी पिल्लई व शक्तिपीठ के सुजोक व एक्युप्रेशर विशेषज्ञ टिकेंद्र सिंह ठाकुर मरीजों का पूरी निष्ठा के साथ इलाज कर सेवा दे रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ लेने रोज बड़ी संख्या पीड़ित पहुंच रहे। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक ओम प्रकाश राठौर ने बताया रविवार अवकाश को छोड़कर रोज शाम साढ़े 4 बजे से देर शाम तक उक्त निशुल्क चिकित्सा का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने उक्त निशुल्क चिकित्सा सेवा की लोगों से अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग…
भोपाल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) मिशन संचालन…
रायपुर शासन की महत्वाकांक्षी श्सेवा सेतुश् पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुशासन की मजबूत मिसाल…
रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किए जाने वाले…
भोपाल पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…