छत्तीसगढ़

भिलाई : दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जी आईडी बनाकर पहुंचा था परीक्षा केंद्र

पुरानी भिलाई पुलिस ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में दूसरे की जगह परिक्षा देने वाले मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष यादव निवासी गोमती नगर लखनऊ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जो फर्जी आई डी बनाकर रिबादिया धुरविल हर्षद भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। 

सिरसकला के पार्थिवी कॉलेज में रविवार को फोरन मेडिकल ग्रेजएट को परीक्षा का केंद्र दिया गया था। जहां परीक्षा में प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज की जांच के दौरान एक अभ्यर्थी दूसरे को जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। जिसके बाद इस संबध में पार्थिवी कॉलेज की टीचर उपासना चंद्राकर ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और अनुचित साधन का इस्तेमाल कर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी मनीष यादव ने पुछताछ में पुलिस को बताया कि अहमदाबाद गुजरात निवासी रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई के जगह परीक्षा देने के पैसे दिए गए थे और वहां उसकी जगह परीक्षा देने पहुंचा था। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

45 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

55 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

60 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

1 hour ago