CG : उर्वरक वितरण में ई-टोकन प्रणाली हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य

अम्बिकापुर , उपसंचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम 2026 से उर्वरक वितरण को पारदर्शी व सरल बनाने हेतु ई-टोकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिस हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन कराना अनिवार्य है। एग्रीस्टेक पंजीयन प्रचार-प्रसार हेतु  किसानों की बैठक आहुत कर उन्हें जागरुक किया जा रहा है। जिले में अब तक 297 बैठक शिविरों में लगभग 8924 कृषकों को ई-टोकन प्रणाली और एग्रीस्टेक पंजीयन हेतु जागरुक किया गया है।


उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी भूमि का एग्रीस्टेक पंजीयन नजदीकी लोक सेवा केन्द्र से जल्द से जल्द करा लें। ऐसे कृषक जिनके राजस्व रिकार्ड में कोई त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक त्रुटि सुधार करा लें और तत्पश्चात एग्रीस्टेक पंजीयन कराएं। एग्रीस्टेक हेतु आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बी-1, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर, बैंक पासबुक, फोटो है।

See also  जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *