मध्यप्रदेश

सड़क पर खुला था मेट्रो का गड्ढा, किसान बाइक समेत गिरा, रातभर पड़ा रहा शव

मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से लोगों की जान जाने का सिलसिला बंद ही नहीं हो रहा है। शहरवासी लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं और मेट्रो प्रबंधन के साथ शहरट प्रशासन भी लापरवाह बना हुआ है। रविवार देर रात हुए हादसे ने एक किसान की जान ले ली। सुपर कॉरिडोर चौराहे पर मेट्रो के पोल के लिए खोदे गड्ढे की वजह से यह हादसा हुआ। 

धार के किसान भरत सिंह ( 46 ) रविवार रात अपनी बाइक से जा रहे थे। रात के अंधेरे और  बारिश की वजह से वे सीधे गहरे गड्ढे में गिर गए। पोल के लिए खोदा गया यह गड्ढा आठ फीट गहरा था। रातभर उनका शव बारिश में वहीं पड़ा रहा। प्रबंधन ने भी गड्ढे को आसपास से कवर कर दिया गया था लेकिन सामने से खुला ही रखा था। रिश्तेदार योगेंद्र सिंह ने बताया कि भरत रविवार शाम पांच बजे गांव से कालानी नगर में रहने वाले भाई के यहां आ रहे थे। रातभर वे नहीं लौटे। सुबह थाने से फोन आया तब पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां मेट्रो के कर्मचारी भी पहुंचे और दावा करने लगे कि हमने तो वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं।

कैमरे नहीं थे, चौकीदार की ड्यूटी भी बदली
एरोड्रम टीआई कल्पना चौहान ने कहा कि एक्सीडेंट का मामला है। हमने एफएसएल की जांच भी करवाई है। किसान की मौत का वक्त पता कर रहे हैं। आसपास कैमरे नहीं लगे थे। रात में एक बार चौकीदार की ड्यूटी बदलती है। इसलिए सही जानकारी निकाल रहे हैं। 

पुलिस जांच करे, हमारी गलती नहीं
मेट्रो प्रोजेक्ट के जीएम अजय कुमार ने कहा कि पुलिस एक्सीडेंट की जांच कर रही है। इस हादसे में हमारी लापरवाही नहीं है। हमारे गार्ड वहां पर तैनात थे और वहां बैरिकेड्स भी लगे थे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

लगातार हो रहे हादसे
मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। सुपर कारिडोर पर पिछले कुछ महीनों के अंदर ही बड़ी संख्या में शहरवासियों की जान जा चुकी है। सड़क पर फैला मलबा, रेत, गिट्टी और सरिए के साथ खुले हुए गड्ढे हादसों की वजह बन रहे हैं। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

23 minutes ago
CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…

26 minutes ago
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के…

33 minutes ago
CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…

34 minutes ago
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों…

43 minutes ago
CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…

44 minutes ago