छत्तीसगढ़

जांजगीर : आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरी गंभीर

अचानक हुई हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। मृत महिला, झुलसी महिला की देवरानी थी। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा- धाराशिव खार की है। नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्‌टावी ने बताया कि रोगदा की प्रिया सहिस (28 साल) पति शिवशंकर सहिस और उसकी जेठानी सरोजनी सहिस (35 वर्ष), दस अन्य महिलाएं व दो पुरुषों के साथ सोमवार को खेत में काम करने के लिए रोगदा के धाराशिव कछार खार गईं थी। वे सभी खेत में काम कर रहे थे।

सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे बारिश होने लगी, पानी कम गिरने से सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोर से बिजली चमकी और खेत में गिरी। इस दौरान प्रिया और सरोजनी दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। प्रिया के छाती, कमर सहित शरीर के अन्य अंग बुरी तरह से जल गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरोजनी भी आकाशीय बिजली से झुलस गई। अन्य लोग भी गाज की चपेट में आए पर उन्हें ज्यादा कुछ नहीं हुआ। मौके पर उपस्थित अन्य मजदूरों ने घटना की सूचना घर वालों को दी और झुलसी सरोजनी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 

kgnews

Recent Posts

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

14 seconds ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

7 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

24 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

25 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

29 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago