सीएम साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू: जनता से सीधे लेंगे योजनाओं का फीडबैक

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में 1 मई से सुशासन तिहार की शुरुआत हो चुकी है. आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेशव्यापी दौरे का आज से आगाज हो रहा है.

अभियान में वह लोगों से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री साय रविवार सुबह पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे और हेलिकॉपर से दौरे के लिए रवाना हुए. अभियान के तहत वह जनता के बीच पहुंचेंगे और उनसे योजनाओं का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी मौजूद हैं. 

1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार 
सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी. पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी. शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

See also  25 साल की उम्र में भी अमर हो गए गौरव दवे! अंगदान से 7 गंभीर मरीजों को मिला नया जीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *