छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महंगाई और गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

राजनांदगांव , बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी एंव ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक में एकत्रित हुए। पोस्टर-बैनर के साथ सरकार के खिलाफ विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। जय स्तंभ चौक से जुलूस निकाला जो शहर भ्रमण करते वापस जय स्तंभ चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों की असफलता है। महंगाई केंद्र सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर निशाना साधा। कहा महंगाई नियंत्रित करने में सरकार विफल रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता की आवाज उठाएगी। प्रदर्शन में श्रीकिशन खंडेलवाल, हेमा देशमुख, मेहुल मारु, प्रवीण मेश्राम, आफताब आलम, रुपेश दुबे, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, इकरामुद्दीन सोलंकी, कुसुम दुबे, सूर्यकांत जैन, अशोक पंजवानी, राहुल तिवारी, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, देवेश वैष्‍णव, अनीस खान, ललित मरकाम, लक्ष्‍मण साहू, संदीप सोनी, माया शर्मा, पूर्णिमा नागदेवे, अशोक फड़नवीस, सहित अन्य शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

14 seconds ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

21 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

22 minutes ago
CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

CG : जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र …

बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…

25 minutes ago
रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

1 hour ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

2 hours ago