छत्तीसगढ़

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई। ट्रक के पुल पर अटक जाने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सेंभर लकड़ी भरी मिली। इसके बाद वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित रेंजर से संपर्क नहीं हो सका। बाद में मामले की जानकारी कलेक्टर को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक में लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज अधूरे थे। उनका कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों में न तो परिवहन की तिथि दर्ज थी और न ही यह स्पष्ट किया गया था कि लकड़ी किस स्थान से किस स्थान तक ले जाई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने लकड़ी परिवहन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

9 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

12 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

33 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

36 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

40 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

43 minutes ago