जगदलपुर : शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध, बच्ची होने पर छोड़ा साथ

घोटिया थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची होने के बाद युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने मना कर दिया। पीड़िता ने प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घोटिया थाना प्रभारी ने बताया कि रामूराम कश्यप (22) अपने ही गांव से कुछ दूरी पर रहने वाली युवती से दो वर्ष पहले क्रिकेट मैच खेलने के मिला था। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों में प्यार होने के बाद युवक ने शादी का वादा करते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर, युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। तीन महीन की बच्ची को लेकर युवती अपने प्रेमी के घर शादी की बात करने पहुंची तो युवक ने उसे वहां से भगा दिया।

युवती ने बताया कि किसानी करने वाला रामूराम शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान गर्भवती होने के साथ ही उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। बच्ची के होने के बाद युवती उससे शादी की बात कही तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज करायी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता पर हुई कार्यशाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *