छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की समीक्षा’समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनगणना कार्य में गंभीरता नहीं लेने पर पूर्व बतौली तहसीलदार को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों का समय- सीमा में निराकरण कर विभाग हितग्राहियों को सूचित करें- कलेक्टर वसंत
अवैध अतिक्रमण एवं तालाब के किनारे हो रहे नवीन अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा  की बैठक में जिले में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान विकासखण्ड बतौली में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व तहसीलदार को नोटिस जारी करने अपर कलेक्टर सुनील नायक को निर्देश दिए। उन्होंने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में प्रगणकों से लगातार सम्पर्क में रहें, एसडीएम एवं तहसीलदार स्वयं फील्ड पर जाकर मॉनिटरिंग करें। यह कार्य पूर्ण गंभीरता एवं सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सही जानकारी दर्ज की जाए, कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।

बैठक में पूर्व बैठक एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के प्रगति की समीक्षा की गई तथा क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। इस दौरान जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर विभाग हितग्राहियों को सूचित करें-
बैठक में कलेक्टर वसंत ने जिले में सुशासन तिहार अन्तर्गत जारी जनसमस्या निवारण शिविरों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी शिविरों में अनिवार्य रूप से सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। हितग्राहियों के मांग एवं शिकायतों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदन 10 जून तक शत-प्रतिशत निराकृत हो जाएं। उन्होंने कहा निराकरण पश्चात इसकी जानकारी हितग्राही को अवश्य प्रदान करें। निराकरण की जानकारी रैंडम हितग्राहियों से ली जाएगी, सम्बंधित एसडीएम मॉनिटरिंग करें।

डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने विभागों को दिए निर्देश, निरस्त कार्यों की राशि वापस करने कहा गया-
कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति की विभागवार जानकारी ली तथा समय- सीमा पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के शेष कार्यों की जानकारी लेते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण विभाग जिनके वर्ष 2026-17 एवं 2017-18 के कार्य निरस्त हो गए हैं, उसकी राशि वापस करने की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा कि आगामी पंचवर्षीय कार्ययोजना की जानकारी 7 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

राजस्व विभाग की समीक्षा
अवैध अतिक्रमण एवं तालाब के किनारे हो रहे नवीन अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए

कलेक्टर अजीत वसंत ने  राजस्व अधिकारियों  की तहसीलवार समीक्षा कर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं तालाब के किनारे हो रहे नवीन अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करें एवं सीमांकन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व अमला प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से निराकरण करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने तहसीलवार अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, कोटवारी भूमि,अभिलेख शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विवादित/अविवादित नामांतरण के आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन, आधार सीडिंग, किसान किताब की प्रविष्टि,अभिलेख शुद्धता, प्राकृतिक आपदा के लंबित प्रकरण, वन अधिकार पट्टा सहित राजस्व मामलों की अन्य प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर वसंत ने सभी तहसीलों में लंबित 1 से 3 वर्ष, 3 से 5 वर्ष  से अधिक समय से लंबित भू-अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों से व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने त्रुटि सुधार से संबंधित सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निराकरण करने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभिलेख शुद्धता का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सीमांकन एलाइनमेंट  संबंधी प्रकरण समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

1 hour ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

2 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago