CG : रेत के अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव के बाद शेष बचे हुए धान का भी उठाव संबंधी समस्या का निराकरण करने एवं राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा इस आशय के निर्देश दिए गए।

खरीफ सीजन के लिए खाद का भंडारण सुनिश्चित करने, पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए। बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने अभियान, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार 2.0 को गंभीरता से लेते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए भी कहा गया। शासकीय कार्यालयों को बिना अनुमति के बैंक खाता नहीं खोलने की हिदायत भी दी गई। खनिज न्यास निधि के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों में ‘डीएमएफ मद से निर्माण’ का उल्लेख करने एवं जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। 


    बैठक में राजस्व मामलों के निराकरण, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार इत्यादि के निराकरण की भी समीक्षा की गई। सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलें भेजने, बॉयोमेट्रिक अटेंडेन्स, आईगॉट कर्मयोगी में ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम सहित जिला अधिकारी व जनपद एवं नगरीय निकायों के अधिकारीगण मौजूद थे। 

See also  दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *