CG : पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रथम 2 बच्चें को शिक्षा सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक के प्रथम 2 बच्चे हेतु मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजनांतर्गत प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

योजना अंतर्गत कक्षा 10 वीं से स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत से अधिक अंत लाने पर राशि 5000 से 12500 तक वार्षिक प्रोत्साहन राशि एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक षिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची के प्रथम 10 में आने पर राशि रू 1,00,000 प्रोत्साहन राशि तथा दो पहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु राशि रू 1,00,000 का अनुदान विभाग द्वारा दिए जाने का प्रावधान है।

ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके बच्चें इस वित्तीय वर्ष में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम 10 में आए है वे  प्रत्येक जनपद पंचायतों में स्थित श्रम संसाधन केन्द्रों, विभाग के वेबसाईट   shramevjayate.cg.gov.in, श्रमेव जयते एैप या श्रम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 117 कलेक्टर परिसर तथा च्वॉईस सेन्टर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

See also  CG : जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *