एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

भोपाल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कॉलेज के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया, जहां छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान मिली। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि  रहे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर,एवं  मध्यप्रदेश फीस नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ खेमसिंह डेहरिया रहे।  एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ एन के थापक भी उपस्थित रहे।

5 विभूतियों को मिली मानद उपाधि

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच व्यक्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रख्यात अभिनेता एवं सांसद रवि किशन, बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला, गुजरात के सांसद देवु सिंह चौहान और सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति संजीव अग्रवाल को मानद उपाधि (Honorary Doctorate) से नवाजा गया। साथ ही 31 छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, 86 PHD स्कॉलर्स को डॉक्टरेट की डिग्री एवं UG/PG के  लगभग 1000 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। 

यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा,“ज्ञान का कोई अंत नहीं होता। जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा मन में इच्छा रखनी चाहिए। आप अच्छे मनुष्य बनें, और समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दें ।उन्होंने LNCT विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों और उपस्थित अभिभावकों की भूमिका को भी सराहते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना छात्रों की यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एलएनसीटी ग्रुप भविष्य में शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। संबोधन के अंत में उन्होंने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने का साहस रखें।

एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अपने संबोधन में डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एलएनसीटी ग्रुप का लक्ष्य केवल डिग्रियां बांटना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो समाज के लिए उपयोगी, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

इस विशेष अवसर पर  संचालक धर्मेंद्र गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन पूनम चौकसे, संचालक श्वेता चौकसे संचालक पूजा चौकसे सहित सभी विभागों के डीन, डायरेक्टर्स और सीनियर फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल…

1 minute ago
राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का…

7 minutes ago
CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में…

10 minutes ago
राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

49 minutes ago
CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

56 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

59 minutes ago