संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

रायपुर

प्रदेश के मुखिया  विष्णुदेव साय का 4 मई को सुदूर वनांचल ग्राम कमराखोल का दौरा आमजन के लिए राहत और विश्वास का संदेश लेकर आया। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री  साय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह दृश्य शासन और जनता के बीच विश्वास के मजबूत रिश्ते का जीवंत उदाहरण बन गया।

बिजली बिल की चिंता पर मिला भरोसे का समाधान

चौपाल के दौरान जब एक ग्रामीण ने बढ़ते बिजली बिल और बकाया राशि को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की, तो मुख्यमंत्री ने उसे बीच में ही आश्वस्त करते हुए कहा -“परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपकी सरकार आपके साथ है।” उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है, जिसके तहत पुराने बकाया बिलों में व्यापक छूट प्रदान की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि पंप धारकों को भी योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बीपीएल परिवारों के लिए विशेष रियायतों का प्रावधान किया गया है।

जमीन पर दिखी संवेदनशीलता, मौके पर निर्देश

मुख्यमंत्री  साय की कार्यशैली केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने तत्काल कलेक्टर को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि कमराखोल सहित आसपास के गांवों के लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याओं का समाधान उनके अपने गांव में ही हो सके।इस दौरान कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 13 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें कुल 11.75 करोड़ रुपये से अधिक की छूट प्रदान की जा चुकी है।

सुशासन का जीवंत उदाहरण बना कमराखोल

कमराखोल की इस चौपाल ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब शासन का नेतृत्व सीधे जनता से संवाद करता है, तो जटिल समस्याओं का समाधान भी सरल हो जाता है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि सुशासन केवल योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक सहजता से पहुंचाने की प्रतिबद्धता का नाम है।

Admin

Recent Posts

CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

CG : हरा सोना बना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक ताकत

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला-मानपुर जिले…

53 seconds ago
CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

CG : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान …

महासमुंद : राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं जल…

3 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत …

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत …

कांकेर : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए…

9 minutes ago
CG : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका

CG : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित…

11 minutes ago
CG : वर्षा ऋतु में सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन अपनाने उद्यानिकी महाविद्यालय की सलाह …

CG : वर्षा ऋतु में सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन अपनाने उद्यानिकी महाविद्यालय की सलाह …

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं मध्यम तापमान के कारण जिले में सब्जी फसलों पर विभिन्न…

11 minutes ago
CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए आज अंतिम तिथि …

CG : पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए आज अंतिम तिथि …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त…

14 minutes ago