जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर

रायपुर

माओवाद प्रभावित और अत्यंत सुदूर ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर में पहली बार प्रशासन का ऐसा व्यापक शिविर आयोजित हुआ, जहां कभी जनताना सरकार की जनअदालत लगती थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केसुशासन तिहार-2026” के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने ग्रामीणों में नई उम्मीद जगाई।

शिविर में पहली बार सभी विभागों का अमला एक साथ गांव पहुंचा, जिसे देखने और योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ग्रामीण पूरे समय शिविर में मौजूद रहे और स्थानीय भाषा में योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने के लिए आवेदन भी किए।

इस शिविर में पुजारी कांकेर सहित मारुड़बाका, नेलाकांकेर, संकनपल्ली, तिम्मापुर, ईलमिड़ी, सेमलडोडी, लंकापल्ली, एंगपल्ली, गलगम, उसूर, आवापल्ली, चिंताकोंटा, मुरदंडा, चेरकडोडी, नुकनपाल, पुसगुड़ी और मुरकीनार ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 29 का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर कार्यवाही जारी है।

शिविर में क्रेडा, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, उद्यानिकी, वन, मत्स्य, विद्युत, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षमती जानकी कोरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संकल्प का परिणाम है कि आज पुजारी कांकेर जैसे क्षेत्र में प्रशासनिक अमला पहुंचा है, जहां कभी माओवाद के भय से साप्ताहिक बाजार भी बंद हो जाते थे। अब ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रख रहे हैं।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायक उपकरण, बैशाखी, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, मत्स्य जाल, आईस बॉक्स, मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और स्वास्थ्य सलाह दी, वहीं पशुधन विकास विभाग ने पशुओं के उपचार एवं संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की।

एसडीएम उसूर भूपेन्द्र गावरे के नेतृत्व तथा सीईओ जनपद पंचायत उसूर प्रभाकर चंद्राकर के समन्वय से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Admin

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

31 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

40 minutes ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

57 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

1 hour ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

1 hour ago