छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की

– सरकार रख रही गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान
राजनांदगांव । सुशासन तिहार जनमानस के जीवन में मुस्कान एवं राहत लेकर आई है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त हो रही है और जनमानस की समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। वहीं जनसामान्य में भी अपने समस्याओं के प्रति समाधान के प्रति जागरूकता आयी है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव शहर के शंकरपुर स्कूल में वार्ड क्रमांक 7, 9 एवं 10 के लिए आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि शुगर एवं ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण वे अपना ईलाज कराना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थी। उन्होंने आज शिविर में मोबाईल मेडिकल यूनिट में शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉक्टर ने स्वास्थ्य के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी एवं परामर्श दिया तथा समय पर दवाई लेने के लिए कहा।
पुष्पकला मेश्राम ने सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान रख रही है। ऐसे शिविर में नि:शुल्क इलाज मिलने से सुविधा मिल रही है। शिविर से आम जनता को बहुत लाभ मिल रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य योजनाओं से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…

1 minute ago
CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…

4 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

12 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…

14 minutes ago
राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…

17 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…

19 minutes ago