लापता प्रेमी युगल के शवकुएं में मिले, दुपट्टे से आपस में बंधे थे हाथ

सागर
जैसीनगर थाना क्षेत्र के रीछई में मंगलवार दोपहर कुएं में लापता प्रेमी युगल का शव मिला है। लड़के-लड़की के एक-एक हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे। दोनों एक ही गांव के थे। शनिवार से लापता थे। पुलिस ने शव को बरामद करके मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीछई गांव निवासी संजू यादव 22 वर्ष के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की के परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत शनिवार को दर्ज कराई थी। पुलिस ने संजू यादव पर धारा 363 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने रीछई गांव के बाहर कुएं में दो शवों को देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। शवों की शिनाख्त संजू यादव व उसके साथ घर से भागी लड़की के रूप में हुई। दोनों ने दुपट्टे से अपने एक-एक हाथ बांध रखे थे। पुलिस ने दोनों के हाथ खुलवाए।

मौके पर एसएफएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कुएं के बाहर पालिथीन में एक मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की दूसरे समाज की थी। शव दो दिन पुराने बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों के शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। दोनों की मौत कैसे और किन हालत हुई, इसको लेकर जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

32 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

1 hour ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

2 hours ago