डोंगरगांव | शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 11 मई को थनवार साहू पिता दुखुराम साहू, उम्र 43 साल, निवासी कोलिहालमती, गैंदाटोला ने ग्राम कोलिहालमती के रोजगार सहायक से विवाद किया। उसने अपने नाम से पास अटल आवास को रोकने की बात कही। देख लेने की धमकी दी।
शिकायत के बाद पुलिस ने शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका बताई। पुलिस ने धारा 170 बीएमएस के तहत थनवार साहू को गिरफ्तार किया। अलग से धारा 126, 135(3) बीएमएस के तहत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया में पेश किया गया।









