छत्तीसगढ़

CG : गर्लफ्रेंड से बात करने के विरोध में हत्या, दुर्ग शहर में बड़ी वारदात …

दुर्ग। दुर्ग शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि, खूनी वारदात में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। .

कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में देर रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजीव नगर के रहने वाले 20 साल के जितेश ठाकुर की केजू राइस मिल के पास 5 युवकों ने हत्या कर दी। घटना लगभग रात 2 बजे की बताई जा रही है। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी। आस पास के CCTV फुटेज खंगाले गए और सुबह होते-होते पुलिस ने भाग दौड़ करके हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गर्लफ्रेंड से बात करने के मामले में विवाद होना और विवाद खूनी वारदात में तब्दील होने की बात स्वीकार की है। पुलिस आगे की विवेचना में लगी हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

CG : सोलर हाईमास्ट लाइट से रोशन हो रहे चौक-चौराहे …

उत्तर बस्तर कांकेर : पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा बेहतर विकल्प के तौर…

3 minutes ago
CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

CG : किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई …

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के किसान भाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते  हुए सीड…

8 minutes ago
CG : कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक …

CG : कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक …

एमसीबी/ एक समय था जब सुबह की पहली किरण के साथ फुलबाई जी की दिनचर्या…

13 minutes ago
CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

21 minutes ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

22 minutes ago
CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन…

29 minutes ago