CG : शादी के लिए नहीं मानी तो छात्रा पर हमला, हालत नाजुक …

बस्तर। बस्तर में एकतरफा प्यार का जुनून खौफनाक वारदात में बदल गया. बकावंड थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर रंजिश पाल ली थी. रात में फोन कर युवती को घर से बाहर बुलाया गया. इसके बाद सिर, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ हमला किया गया. चीख सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गया. गंभीर हालत में छात्रा का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. यह घटना कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक मानसिकता पर भी सवाल खड़े करती है. प्यार के नाम पर हिंसा आखिर कब रुकेगी?

See also  शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर ठेकेदारों को नोटिस, पीडब्ल्यूडी ने 15 दिनों में मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *