छत्तीसगढ़

CG : तेजाब फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश, किशोर गंभीर रूप से घायल …

धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक में मोहल्ले के ही एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर का चेहरा, सीना और पैर बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय स्रोतों के अनुसार, हमला गणेश चौक के पास उस समय हुआ जब किशोर अपने घर के पास था तभी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अचानक तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। तेज चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई। चेहरे, सीने और पैर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा (रायपुर) रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं तथा हमलावर की पहचान कर ली है। जहां पड़ोसी पर ही हमले का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago