छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार 2026: कोतबा नगर पंचायत शिविर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

जनसमस्या निवारण शिविर में 104 आवेदन प्राप्त, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मई 2026 को नगर पंचायत कोतबा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
    शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। लगभग 500 लोगों ने इस अभियान में भाग लेते हुए स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण का संकल्प लिया।


    शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग और शिकायतों से जुड़े प्रकरण शामिल थे। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
    कार्यक्रम में नगर पंचायत कोतबा के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव, जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंचकर न केवल समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि नशा मुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे जनहितकारी अभियानों को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

बीमारियों के आने का इंतजार नहीं, पहले से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी :…

5 minutes ago
CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और मजबूत होगा पर्यावरण संरक्षणलखपति दीदी अभियान…

10 minutes ago
CG : गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

CG : गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति

स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को मिला सम्मान नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा सोनपुर–…

13 minutes ago
CG : अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

CG : अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण…

23 minutes ago
CG : ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

CG : ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

निरोगी काया और स्वस्थ चित्त का सदियों पुराना आधार है योग- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

30 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  नागरिकों को…

35 minutes ago