टेबलेट खरीदी में पंजीकरण हुए ज्यादा है, लेकिन खरीदी कम

भोपाल

प्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदी के लिए पंजीकरण तो ज्यादा हुए है लेकिन खरीदी कम है। आयुक्त लोक शिक्षण धनराजू एस ने सभी पंजीयन कराने वाले शिक्षकों से तत्काल टेबलेट खरीदी करने के निर्देश दिए है। पांच अगस्त तक इसका सत्यापन कराया जाएगा इसके बाद राशि शिक्षकों के खाते में डाली जाएगी।

प्रदेश के सभी उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों को पढ़ाई के लिए दस हजार रुपए तक कीमत वाला टेबलेट खरीदी के निर्देश दिए गए है। एम शिक्षा मित्र एप पर  उपलब्ध टेप प्रतिपूर्ति मॉडयूल में रजिस्ट्रेशन और खरीदी की कार्यवाही के बाद टेबलेट का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन कराया जाना है।  शिक्षक द्वारा खरीदी गए टेबलेट मापदंडों के अनुसार होने की स्थिति में टेबलेट के बिल के अनुसार वास्तविक राशि अथवा अधिकतम दस हजार जो कम हो उसका भुगतान शिक्षक के खाते में किया जाना है। पोर्टल पर जो जानकारी दर्ज हुई है उसके अनुसार शिक्षकों के पंजीकरण के बाद खरीदी की संख्या अत्यंत कम है।

टीचर रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत करना है खरीदी
समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार ने सत्र 2023-24 में टीचर रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदी किए जाने का प्रावधान है। जिले में कार्यरत सभी पात्र शिक्षकों को टेबलेट की खरीदी करना अनिवार्य है। जो शिक्षक इस सत्र में टेबलेट खरीदी कर प्रतिपूर्ति के लिए मॉडयूल में प्रस्ताव नहीं भेजेंगे तो इसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।

पहले भौतिक सत्यापन
खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए पहले टेबलेट का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। शिक्षक द्वारा खरीदे गए टेबलेट की राशि तथा शिक्षक के बैंक खाते का विवरण सही सही अंकित करने को कहा गया है। ताकि संबंधित शिक्षक के खााते में राशि ट्रांसफर हो जाए और ट्रांजेक्शन फेल न हो। पांच अगस्त तक सत्यापन का काम पूरा किया जाना है इसक ेबाद संबंधित शिक्षकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

7 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

7 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

7 hours ago