प्रदेश में कुल मतदाताओं की सँख्या बढ़कर हुई 5 करोड़ 43 लाख 77 हजार 95

भोपाल

मध्यप्रदेश में जनवरी से अगस्त के बीच तीन लाख 89 हजार 209 मतदाता बढ़ गए है। पांच जनवरी को हुए मतदाता सूची के  प्रारंभिक प्रकाशन के समय प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 87 हजार 886 मतदाता थे अब इनकी संख्या बढ़कर 5 करोड़ 43 लाख 77 हजार 95 हो गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अक्टूबर को किया जाएगा।

दो अगस्त से पूरे मध्यप्रदेश में द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरु हो गया। सभी 230 मतदान केन्द्रों पर बैठे बीएलओ ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन और हटवाने के लिए आवेदन लिए। वहीं राजधानी भोपाल में मतदाताओं को जागरुक करने अटल पथ पर मतदाता जागरुकता रैलियां निकाली गई जिन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वे स्वयं भी इस रैलियों में शामिल हुए।

 इधर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें ताजा मतदाता आंकड़ों के प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी दी और संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान राजनीतिक दलों से हर क्षेत्र में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। आज से पूरे प्रदेश में एक साथ द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरु हो गया। प्रदेशभर में सभी मतदान केन्द्रों पर आज से बूथ लेवल अधिकारियों ने बैठना शुरु कर दिया। उन्होंने मतदाताओं से अठारह वर्ष की उम्र पूरी कर चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए। नाम और पते में संशोधन तथा नाम हटाने के लिए आवेदन भी लिए गए। शनिवार और रविवार को घर-घर जाकर मतदातााओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

मतदाता          एक जनवरी 2023            दो अगस्त 2023
पुरुष               27962711                     28126191
महिला            26023733                     26249578
थर्ड जेंडर          1432                           1326
कुल                 33987886                   54377095

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago