छत्तीसगढ़

CG : राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इस बीच जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। करीब ढाई साल बाद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे पहले उनका आखिरी दौरा सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था। कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर 21 जून से 30 जून तक आयोजित हो सकता है। रायपुर के चंपारण में शिविर लगाए जाने की चर्चा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव भेज दिया है।

अब राहुल गांधी के कार्यालय से जवाब का इंतजार है। कांग्रेस संगठन इसे आगामी चुनावों की तैयारी और जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कार्यक्रम मान रहा है। हाल ही में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को इस शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। शिविर में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने की संभावना है। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियां और प्रशिक्षण कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है। यह अभियान 2025-26 में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। कांग्रेस इसे गुजरात मॉडल पर आधारित संगठनात्मक पुनर्गठन बता रही है, जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही तय करने पर फोकस रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के हमले की घटना में एक ग्रामीण…

14 minutes ago
CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

1 hour ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

1 hour ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

1 hour ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

2 hours ago