छत्तीसगढ़

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखा हुआ है। यातायात विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐसे वाहनों की लगातार जांच करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश उप पुलिस अधीक्षक यातायात, दुर्ग कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि कई लोग अपनी निजी गाड़ियों के आगे-पीछे या अंदर ‘पुलिस’ लिखी प्लेट लगाकर घूमते हैं। इससे आम लोगों में गलत संदेश जाता है और कई बार इसका दुरुपयोग भी किया जाता है। ऐसे मामलों को अपराध की श्रेणी में माना गया है।

यातायात विभाग ने साफ कहा है कि शहर में चलने वाले ऐसे सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। अगर कोई निजी वाहन ‘पुलिस’ लिखकर उपयोग करते हुए पाया जाता है तो वाहन को जब्त किया जाएगा और संबंधित थाने के माध्यम से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि टैंगों मोबाइल टीम, हाईवे पेट्रोलिंग और विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान विशेष नजर रखें। सड़क पर संदिग्ध तरीके से चलने वाली या पुलिस लिखी निजी गाड़ियों को रोककर दस्तावेजों की जांच की जाए। अगर वाहन निजी निकला और उस पर अवैध रूप से पुलिस लिखा मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाए।

kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

39 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

43 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

58 minutes ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

1 hour ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

1 hour ago
मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मन की शांति ही तन का योग सादृश्य...यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago