राजनांदगांव , औंधी इलाके में बाघ की मौजूदगी से दहशत फैल गई हैं। यहां ग्राम निडेली के जंगल के पास एक गाय का शिकार हुआ है। वहीं आसपास के पदचिन्ह भी मिले हैं। पदचिन्ह की साइज के हिसाब से वन अमला इसे बाघ का ही मान रहा हैंँ।
जंगल में विचरण कर रहे बाघ की पुष्टि और लोकेशन के लिए वन विभाग ने आसपास के जंगल में ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। हालांकि बाघ अब तक कैमरे में कैद नहीं हुआ हैं। बता दें कि 12 मई की सुबह ग्रामीणों ने मृत गाय को देखा। जिसका शिकार हिंसक जानवर द्वारा किए जाने की आशंका थी।
इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। डीएफओ दिनेश पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मिले पदचिन्हों को बाघ के होने की आशंका जताई गई हैं। इसके बाद आसपास के लोगों को सतर्क रहने की भी समझाइश दी गई हैं।
गढ़चिरौली में विचरण की पुष्टि, आशंका यही बाघ: बता दें कि इसके पहले ही बाघ की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी हैं। दरअसल बार्डर से लगे गढ़चिरौली हिस्से में बाघ के विचरण की पुष्टि हो चुकी हैं। गढ़चिरौली हिस्से में बाघ ने एक ग्रामीण को भी शिकार बनाया था।
आशंका है कि वही बाघ अब औंधी हिस्से में पहुंच गया हैं। ट्रैप कैमरे में कैद होने के बाद यह साफ हो जाएगा। तेंदूपत्ता तोड़ाई का सीजन, ग्रामीण डरे हुए: इन िदनों जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने का काम चल रहा हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…